रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में थानों पर लगातार हो रहे हमलों ने अब राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिया है।
देर रात अब गुरदासपुर के बंगा वडाला गांव में पुलिस थाने पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है। 48 घंटों में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है जबकि बीते 28 दिनों में हैंड ग्रेनेड से हमलों के आंकड़े 8 हो गए हैं। बंगा वडाला में हुए थाने पर हुए हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स ने ली है। देर रात से फोरेंसिक जांच और पुलिस इन्वेस्टिगेशन चल रही है। धमाके की आवाज सुन काफी दूर तक सुनाई दी गई थी।
Advertisement




