रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में तहसील अजनाला के कस्बा रामदास के एक युवक की अमेरिका जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अमेरिका जाते समय ग्वाटेमाला के पास उसकी मौत हो गई।
गुरप्रीत सिंह छह बहनों का इकलौता भाई था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए डंकी रूट से (अवैध रूप से विदेश जाना) अमेरिका जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह तीन महीने पहले एक एजेंट के माध्यम से अमेरिका के लिए निकला था।
रास्ते में ग्वाटेमाला के पास उसे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत से पहले गुरप्रीत की डोंकरों से बहस भी हुई थी। गुरप्रीत के साथ यात्रा कर रहे युवक ने उसके परिजनों को फोन पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी जिसके बाद घर में मातम का माहौल बन गया।

Advertisement




