रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में बीती देर रात लखबीर सिंह लंडा ग्रुप के गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हुआ है जबकि पुलिस ने कुल दो गैंगस्टर्स गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने 15 दिन पहले ही फिरोजपुर में किसान नेता सतनाम सिंह सत्ता पर गोलियां चलाई थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तरनतारन में लंडा ग्रुप के बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। ऐसे में गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाका लगा लिया। पुलिस टीम ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तुरंत मौका संभालते हुए पुलिस ने भी जवाबी कारवाई में गोलियां चलाई जिसके चलते गैंगस्टर जसकरण सिंह गोली लगने से घायल हो गया जबकि जसकरण समेत उसके साथी हरमन सिंह और हरमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से 9 एम.एम पाकिस्तानी पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिस्टल हेरोइन की खेप से साथ हिंदुस्तान भेजी हुई थी।






