रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अकाली दल के पूर्व नेता ऋषि बांडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऋषि बांडा आज से 13 साल पहले सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया था।
लुधियाना पुलिस ने अब ऋषि बांडा को खुद की ही पत्नी से मारपीट करने और गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना लुधियाना के टैगोर नगर की है। ऋषि बांडा ने अपनी पत्नी गीतांजलि से बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की कोशिश भी की। शिकायत मिलने पर थाना आठ की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Advertisement





