रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस की लेडी कांस्टेबल को थार में हेरोइन की सप्लाई देते गिरफ्तार किया गया है। महिला कांस्टेबल हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई देती थी जिसे अब नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह महिला कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थी जो मेरी जान के नाम से मशहूर थी।
बठिंडा पुलिस ने कांस्टेबल अमनदीप कौर को 17.71 ग्राम हेरोइन साथ गिरफ्तार किया था। उसने हेरोइन को गेयर बॉक्स में छिपा रखा था। सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर जब पुलिस ने उसकी थार रोकी तो वह पहले धमकाने लगी लेकिन जब कुछ नहीं चला तो वह भाग गई। पुलिस ने पीछा करके कांस्टेबल को काबू कर लिया। वह खुद भी नशा करती थी। वर्दी की आड़ में अमनदीप कौर द्वारा हेरोइन सप्लाई करने की शिकायतें मिल रही थी। कुछ ही समय में उसके रहने का ढंग काफी हाई हो गया था और हाल ही में उसने काले रंग की थार भी खरीदी थी। यह महिला कांस्टेबल 2015 में एक एसएचओ के साथ भी पकड़ी गई थी जिसके बाद इसके पति ने इसे छोड़ दिया था। पकड़ने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद इसका पति ही था। इंस्टाग्राम पर अमनदीप कौर के 14 हजार फॉलोअर्स हैं। अब इसकी प्रॉपर्टी की भी जांच की जाएगी।





