रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में एक बुजुर्ग दंपती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। इलाके के लोगों के मुताबिक दंपती ने बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन की कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है। रिकवरी को लेकर बैंक कर्मी लगातार घर पर चक्कर लगा रहे थे।
बैंक अधिकारियों से परेशान होकर आज दंपती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल अभी मामला संदिग्ध है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान जसबीर सिंह और कुलबीर कौर के रूप में हुई है। जसबीर सिंह गांधी नगर में पंचरत्न हौजरी की दुकान चलाते है। आज सुबह जब इलाके के कोई व्यक्ति फैक्ट्री में जाने लगा तो उसने दोनों के शव लटकते देख तुरंत शोर मचाया। दोनों पति-पत्नी को डीएमसी अस्पताल लेकर गए। जहां पहले महिला की मौत हो गई बाद में उसके पति ने दम तोड़ दिया।
Advertisement





