रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है। जिसके चलते ढाणी सुहावा सिंह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरूप रखे हुए थे।
जिन्हें अब कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब हिमाचल प्रदेश की टीम द्वारा चलाई गई नांव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नांव में सवार संस्था के सेवादारों द्वारा शबद कीर्तन का जाप करते हुए नाव के जरिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरुप बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थानों पर लाए गए हैं। जानकारी देते हुए सेवादार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई कि फाजिल्का के सतलुज नदी के उसे पार ढाणी सुहावा सिंह है। जहां पर पानी ने चारों तरफ से ढाणी को घेर रखा है और वहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरुप हैं।
Advertisement





