रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अमृतसर के सिविल अस्पातल में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक आग लग गई। आग ब्लड बैंक में रखे फ्रिज में भड़की। ब्लड बैंकके पास ही बच्चों का वार्ड होने के कारण अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और शीशे तोड़े। ताकि अस्पताल के अंदर धुआं न भर जाए। इसके बाद सभी बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। वार्ड में करीब 15 बच्चे थे। स्टाफ ने फायर कंट्रोल करने वाले सिलेंडर से आग पर काबू पाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर धवन आग बुझाने वाले कर्मचारी मनजिंदर के गले मिले।
Advertisement





