रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में एक कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने व्यक्ति को अहाते (शराब पीने का ठिकाना) में घेरा और गोलियां मारीं।
वारदात के बाद खून में लथपथ अवस्था में घा

यल को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना में यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था। यह घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास हुई। फिलहाल, थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


