रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी।
फायरिंग का पता चलते ही जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। मोहाली पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। ये होटल विक्की के दोस्त का है।
Advertisement


