रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका में रह रही पंजाब मूल की 73 साल की हरजीत कौर को बुधवार रात को डिपोर्ट कर दिया गया है। वह 32 साल से अमेरिका में रह रही थी। वह 1992 में अपने 2 बेटों के साथ अमेरिका गई थीं। कुछ दिन पहले उन्हें यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट की हिरासत में लिया गया था। उन पर गैरकानूनी ढंग से रहने का आरोप लगा। जिसके बाद भारतीय व अमेरिकी मूल के लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए।
हरजीत कौर को ईस्ट बे में रूटीन चेक-इन के दौरान हिरासत में लिया गया था। परिवार और समुदाय का कहना था कि वे तीन दशक से अमेरिका में रह रही थीं, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। 2013 में उनकी एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी गई। इसके बाद भी वह नियमित रूप से हर छह महीने में ICE को रिपोर्ट करती रही थीं। उनकी उम्र और नाजुक सेहत को देखते हुए समुदाय ने रिहाई की मांग भी की थी, लेकिन अब उन्हें मजबूरन डिपोर्ट कर दिया गया। महिला मोहाली की रहने वाली है। उसका ससुराल अमृतसर के तरनतारन में है। करीबियों के मुताबिक वह आज, 25 सितंबर देर रात मोहाली पहुंच सकती हैं।


