रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में 2012 के चर्चित ASI रविंदर पाल हत्याकांड के दोषी धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की गुरुवार रात गालियां मारकर हत्या कर दी गई। वह 12 सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर बाहर था। उसकी हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
एसीपी शिवदर्शन सिंह ने अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस को रात 12.15 बजे मिली थी। दवाइयां वाला बाजार छेहर्टा में उसे गोलियां मारी गईं। वह रात तकरीबन 12 बजे घर के बाहर अपनी क्रेटा कार पार्क कर रहा था। इसी दौरान 3 हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी
।
Advertisement


