रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर एयरपोर्ट से गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। हालांकि फ्लाइट पर चढ़ने से पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल के मुताबिक रूबल सरदार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो रखा था।
वह कुख्यात हाशिम गैंग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस के कहने पर उसे इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और अब उसे दिल्ली वापस ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
Advertisement


