रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अजनाला में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। उनके साथ चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखबीर बादल राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे।
घटना विछोहा गांव में हुआ। इसी दौरान काफि
ले में चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। इसके चलते कार आगे चल रही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। इसके बाद काफिला रुक गया। सभी उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कारों और बस के पास पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला।
इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई और मामले की जानकारी ली।
Advertisement


