रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन युवकों की मौत पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने बुधवार को फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्हें आर्थिक सहायता देने की मांग की।
जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के 2 घंटे के बाद लोगों ने जाम खोला। मृतकों की पहचान रणजीत सिंह (30), महल सिंह (30) और राजन सिंह (20) के रूप में हुई है। मामला लक्खोके बहराम गांव का है। गांव में 3 दिन पहले भी एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी अस्थियां आज परिवार ने श्मशान घाट से उठाई।
Advertisement


