रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रोहित शर्मा से भारत की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
Advertisement


