रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। इंडो थाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SL214 से बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 2550 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹2.55 करोड़ आंकी गई है।
कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और प्रभावी जांच प्रणाली के चलते दोनों तस्करों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने चालाकी से गांजा को छुपा रखा था। तस्करों ने बड़ी चालाकी से गांजे को टिन कंटेनर और शैम्पू की बोतलों में छुपाया था। कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Advertisement


