रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे।
एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद पहले उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत न सुधरने पर रोपड़ के परमार अस्पताल में लाया गया। जहां किडनी डैमेज होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। रोपड़ के रहने वाले गुरमीत मान को पेंडू अखाड़ों का किंग माना जाता था। ‘सोहरेयां दा पिंड’ और ‘चंडीगढ़ इन रूम’ से उन्हें काफी मशहूरी मिली। उनकी सिंगर प्रीत पायल के साथ जोड़ी मशहूर थी। इसके अलावा गुरमीत पंजाब पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) भी थे।
Advertisement


