रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में पंजाब पुलिस के जवान ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गाली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित DIG रेंज के हाउस में हुई, जहां जवान ड्यूटी पर तैनात था। मृतक की पहचान तीर्थ सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 साल है। वह मूल रूप से मुल्लापुर दाखा (लुधियाना) के रहने वाला था और यहां 4-5 साल से ASI के रूप में तैनात था। उसने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के तीन बच्चे है, जो कनाड़ा में रहते है। पुलिस ने उनके लोकल रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे बच्चों को सूचना दे दी है।
Advertisement


