रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। उनकी पायलट गाड़ी की दूसरी कार से टक्कर हुई है। यह गाड़ी अचानक काफिले में घुसी थी। इस टक्कर में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से टूट गईं।
जिसमें उनके 4 गनमैन और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ, मंत्री भी काफिले में मौजूद थे। उनके साथ अफसरों की टीम भी थी। हादसे के बाद मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उनकी टीम ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। घायल जवानों और कार चालक को तुरंत कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कलानौर भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से 4 गनमैनों में से 3 के सिर पर गहरी चोट लगी है। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आगे रवाना हो गए।


