रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधिया
ना में एक घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट होने से करीब 15 लोग झुलस गए। घस में अंदर ब्लास्ट से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान भी जलकर खाल हो गया। वहीं ब्लास्ट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।
लोगों का कहना है कि घर में बारूद भी रखा गया था, इससे पटाखे बनाए जा रहे थे। इन्हें अगले साल दिवाली पर बेचने के लिए स्टोर किया गया था। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
Advertisement


