Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत पांच मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सर्च शुरू, गोल्डन टेम्पल पर हुए हमला का बदला लेने की ईमेल भेजी

Sponsor: Rozana mail June 4, 2026

पंचकुला में बीजेपी नेता को गोलियां मारी, फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर ने फोन करके पूछा- कितनी गोलियां लगी

Sponsor: Rozana mail June 4, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें

Sponsor: Rozana mail June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत पांच मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सर्च शुरू, गोल्डन टेम्पल पर हुए हमला का बदला लेने की ईमेल भेजी
  • पंचकुला में बीजेपी नेता को गोलियां मारी, फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर ने फोन करके पूछा- कितनी गोलियां लगी
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
  • दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर
  • गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे
  • लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश हुए जालंधर के AAP विधायक रमन अरोड़ा
  • जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का ट्रांसफर, इस सीनियर आईपीएस अधिकारी को मिली कमान
  • जालंधर में ब्लास्ट की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर, कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च शुरू
  • लुधियाना में फैक्ट्री में गैस लीक, बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»पंजाब में 11 दवाईयों के सैंपल फेल, तीन कफ भी शामिल, फार्मा कंपनिया जांच के घेरे में, देश भर में 112 दवाओं के सैंपल फेल हुए, पढ़ें पूरी खबर
Punjab

पंजाब में 11 दवाईयों के सैंपल फेल, तीन कफ भी शामिल, फार्मा कंपनिया जांच के घेरे में, देश भर में 112 दवाओं के सैंपल फेल हुए, पढ़ें पूरी खबर

Sponsored By: Rozana mail October 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने देशभर में दवा की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल 112 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुए हैं, जिनमें पंजाब में निर्मित 11 दवाएं भी शामिल हैं।

सबसे अधिक 49 दवाएं हिमाचल प्रदेश, 16 गुजरात, 12 उत्तराखंड, 11 पंजाब और 6 मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से संबंधित हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इनमें तीन कफ सिरप भी फेल पाए गए, जिनमें से एक नकली है। इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 8 दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल था। अब सीडीएससीओ की रिपोर्ट के बाद इन दवाओं से संबंधित बैच को भी बाजार से हटाने की प्रक्रिया तेज की गई है। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों और अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे इन दवाओं का स्टॉक तुरंत जमा कराएं और मरीजों को सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराएं।

दवाईयां और फेल होने के कारण 

1. एजेन-20 रपेब्राजोल टैबलेट्स आईपी (मोहाली)। उपयोगः पेट की एसिडिटी कम करने के लिए। रिजेक्शन कारण: एसिड स्टेज और बफर स्टेज के परीक्षण में गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा।

2. पेंजोल-40 टैबलेट्स पैंटोप्रेजोल ग्यास्ट्रो रेसिस्टेंट आईपी 40 mg (मोहाली)। उपयोगः पेट की एसिडिटी और अल्सर के इलाज में। रिजेक्शन कारण: बफर स्टेज में पैंटोप्रेजोल के घुलने (डिसोल्यूशन) के परीक्षण में विफल।

3. रैक्सोफेन इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल टैबलेट्स आईपी (मोहाली)। उपयोगः दर्द और बुखार कम करने के लिए। रिजेक्शन कारण: पैरासिटामोल और इबुप्रोफेन के घुलने के परीक्षण में असफल।

4. पोडोरम सेफपोओक्सिम टैबलेट्स आईपी 200 mg (गुरदासपुर)। उपयोगः बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में। रिजेक्शन कारण: डिसोल्यूशन और सेफपोओक्सिम की मात्रा परीक्षण में खामी।

5. साइप्रोहेप्टाडीन टैबलेट्स आईपी 4 mg (गुरदासपुर)। उपयोगः एलर्जी और अस्थमा में राहत के लिए। रिजेक्शन कारणः साइप्रोहेप्टाडीन हाइड्रोक्लोराइड की मात्रा परीक्षण में अंतर।

6. लोपरामाइड हाइड्रो क्लोराइड कैप्सूल्स आईपी 2 mg (गुरदासपुर)। उपयोगः दस्त रोकने के लिए। रिजेक्शन कारणः डिसोल्यूशन टेस्ट में विफल ।

7. पैंज़ोल पैंटोप्रेज़ोल सोडियम टैबलेट्स आईपी (गुरदासपुर)। उपयोगः पेट की एसिडिटी के इलाज में। रिजेक्शन कारणः डिसोल्यूशन (बफर स्टेज) में मानकों पर खरा नहीं उतरा।

8. एमलोकेयर-एटी अम्लोडिपाइन और एटेनोलोल टैबलेट्स आईपी (गुरदासपुर)। उपयोगः उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए। रिजेक्शन कारणः अम्लोडिपाइन और एटेनोलोल की मात्रा परीक्षण में कमी।

9. अमोक्सिसिलिन और पोटैशियम क्लावुलानेट टैबलेट्स आईपी (एसएएस नगर)। उपयोगः बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में। रिजेक्शन कारण: एस्से और डिसोल्यूशन में गुणवत्ता समस्या।

10. फेकोपोड सेफपोओक्सिम प्रोक्षेटिल टैबलेट्स 200 mg (डेराबस्सी)। उपयोगः संक्रमण के इलाज में। रिजेक्शन कारण: डिसोल्यूशन टेस्ट में विफल।

11. पैरासिटामोल, फेनिलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट सस्पेंशन (जालंधर)। उपयोगः जुकाम, खांसी और एलर्जी में। रिजेक्शन कारण: एस्से टेस्ट में विफल।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

पंचकुला में बीजेपी नेता को गोलियां मारी, फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर ने फोन करके पूछा- कितनी गोलियां लगी

Sponsor: Rozana mail June 4, 2026

स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026

गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत पांच मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सर्च शुरू, गोल्डन टेम्पल पर हुए हमला का बदला लेने की ईमेल भेजी
  • पंचकुला में बीजेपी नेता को गोलियां मारी, फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर ने फोन करके पूछा- कितनी गोलियां लगी
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,343

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,165

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,631

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,439
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.