रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना होने वाले जत्थे के श्रद्धालु आज यानी 31 अक्टूबर अमृतसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यालय पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट प्राप्त करते हुए खुशी और उत्साह व्यक्त किया।
एसजीपीसी ने पहले ही घोषणा की थी कि 4 नवंबर को जत्था रवाना होगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। पाकिस्तान सरकार की ओर से लगभग 1800 पासपोर्ट में से 1794 संगतों को वीजे जारी कर दिए गए हैं। पासपोर्ट प्राप्त करने आए श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
Advertisement


