रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड पर रियल एस्टेट कारोबारी और उसके दोस्त पर फायरिंग की गई। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। दोनों ने अचानक हुए इस हमले से सीट के नीचे छुप कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
हमलावरों के जाने के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कारोबारी से जानकारी ली। साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा में टीमें भी दौड़ाई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल, पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं। उधर, हमले के बाद से कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है।
Advertisement


