रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में बुधवार सुबह होटल मालिक और पार्षद हरदीप सिंह के ताऊ के बेटे घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने घर की तरफ 4 गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में खड़ी थार का भी शीशा टूट गया।
वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से कई खोल बरामद हुए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए शहर में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे रंजिश की वजह का पता चल सके।
Advertisement


