रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के जीरकपुर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े एक होटल कर्मचारी पर गोलीबारी हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई है। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला दोपहर सवा एक बजे के करीब का है। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित होटल एमएम क्राउन के मुलाजिम पर हुआ है। वह अपने होटल के बाहर पार्किंग में खड़ा था। तभी अचानक फायरिंग हुई। ऐसा लगा जैसे पटाखे हो रहे हों। इसी बीच होटल कर्मी डर गए। उन्होंने छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस की तरफ से वहां पर स्थित सभी होटलों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।


