रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के एक अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से छुटा कर हथकड़ी भी निकाल कर फेंक दी। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फंसी की सजा सुनाई थी। पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच अस्पताल लेकर गई थी। इलाज करवाने लुधियाना जेल आया सोनू: आरोपी सोनू सिंह (29) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग का रहने वाला है। सोनू लुधियाना सेंट्रल जेल में फांसी की सजा काट रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है। पंजाब पुलिस चंडीगढ़ के सोमवार को जीएमसीएच- 32 में आरोपी सोनू को इलाज कराने के लिए लेकर आई थी। देर रात करीब 12 बजे उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। उसकी निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी फिर उसे शौचालय ले गए। ने पुलिस जैसे ही शौचालय में लेकर पहुंची उसने मौका पाकर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी को ढूंढने में लग गई।


