रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में कल 10 हजार किसान पहुंचेंगे। दिल्ली आंदोलन को 5 साल पूरे होने पर पेंडिंग मांगों को लेकर वे सेक्टर 43 स्थित दशहरा ग्राउंड में प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
शहर में 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। लोग जाम में न फंसे, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। लोगों को अपील की गई है कि वह जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। कल ही पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन की तारीखों का ऐलान न होने पर स्टूडेंट्स ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने पंजाब के 200 कॉलेजों के छात्रों को चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रोटेस्ट मर्ज करने की रणनीति तैयार की गई है। इसे देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है।


