
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब ढाई किलो का IED और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। यह कार्रवाई खुफिया अलर्ट के बाद हुई है। जिसमें ISI द्वारा हाल ही में दिल्ली धमाके के बाद दोबारा भारतीय क्षेत्र में विस्फोटक भेजने की कोशिश तेज होने की जानकारी मिली थी।
नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी भाई युवराज और आकाशदीप बाइक पर IED लेने निकले थे, लेकिन कोहरे के बीच पकड़े गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने हाल ही में दिल्ली में हुए धमाके के बाद फिर से भारतीय क्षेत्र में विस्फोटक भेजने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसी सूचना के आधार पर अमृतसर देहात पुलिस ने रमदास, अजनाला और घरिंडा क्षेत्रों में गश्त और नाकाबंदी बढ़ा दी थी।


