रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के डेरा बस्सी- अंबाला हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर्स में मुठभेड़ हो गई। आरोपी वहां एक घर में छिपे थे और हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दो शूटर्स को गोलियां मार कर काबू किया। कुल चार शूटर्स गिरफ्तार
हुए हैं।
जानकारी अनुसार पुलिस को हथियारों की तस्करी के इनपुट मिले थे जिसके बाद पुलिस ने उक्त घर को घेरने की कोशिश की तो घर में मौजूद शूटर्स ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जवाबी कारवाई की और दो शूटर्स को गोलियां मार कर काबू कर लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया जबकि दो अन्य शूटर्स भी पकड़े गए। इनमें से एक शूटर गोल्डी ढिल्लो भी है। आरोपियों ने ट्राइसिटी और पटियाला में कुछ टारगेट अटैक करने थे। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर का पिस्टल और 70 गोलियां बरामद की है।


