रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के समराला में भरथला रोड पर गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले। इसके अलावा वहां पर कुछ धार्मिक तस्वीरें भी फेंकी मिली। जैसे ही सिख संगठनों को इस बारे में पता चला तो वो मौके पर पहुंच गए। गुटका साहिब के अंगों को देखकर वहां पर माहौल तनाव पूर्ण बन गया।
मौके पर पहुंचे स्टूडेंट दमदमी टकसाल के भाई सु
खविंदर सिंह खालसा ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी कि भरथला रोड पर गुटका साहिब के अंग बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने अंगों को देखा और अन्य लोगों के साथ मिलकर अंगों को उठाया। उन्होंने बताया कि जो अंग बिखरे थे, उसमें सुखमणि साहिब और आनंद साहिब के अंग थे। इसके अलावा धार्मिक तस्वीरें भी जमीन पर मिली हैं। शिरोमणि कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब के मैनेजर की लीडरशिप में आई टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।


