रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में देर रात शादी समारोह में 2 पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से करीब 25 रौंद गोलियां चली।
घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गोली चलाने वाले वहां से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दो गैंगस्टर पहुंचे थे, जिनकी आपस में बहस हो गई थी। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। दोनों गैंगस्टरों की पहचान शुभम मोटा और अंकुर लुधियाना के रूप में हुई है।


