रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर भिंडरावाला के नाम पर हिंदू और सिखो को उकसाने वाले पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
इतना ही नहीं, लुधियाना पुलिस के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और गिरफ्तार किए युवक का आईएसआई से लिंक होने का भी शक जताया। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह सैनी के रूप में हुई है। सीपी शर्मा ने बताया कि अर्शदीप सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करता था। आरोप के x पर 13000 फॉलोअर्स है। उन्होंने कहा कि आरोपी के फॉलोअर्स की गतिविधियों को भी संदिग्ध पाया गया था।
Advertisement


