रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर आ रही है। कपूरथला में 12वीं की छात्रा ने एक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान आकर सुसाइड कर लिया।
आरोप है कि युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसा उसके साथ शारीरिक संबंध बना कर वीडियो बनाए और अब उसे अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक पवनदीप के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड करने शुरू कर दिए हैं।
Advertisement


