रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बारात वाले घर में बैठे युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।
घटना जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा की है। बताया जा रहा है कि मामूली बहस के बाद युवक की हत्या की गई। युवक के भाई ने दावा किया कि कार सवार युवकों ने भाई से पहले बहसबाजी की। जिसके बाद रिवॉल्वर निकालकर गले पर तान दी और गोली चला दी। गले में गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए युवक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि अभी तक गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि, कत्ल जरूर हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि किस वेपन से कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों में कोई पुरानी रंजिश थी।
Advertisement


