रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के कस्बा हरियाणा में शाम करीब चार बजे 23 साल के युवक की फिल्मी स्टाइल में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। युवक एक्टिवा पर जा रहा था कि उसे हरियाणा नजदीक पुल पर उसे


कार सवारों ने घेरा डाल दिया और देखते ही देखते दस गोलियां चला दी। ज्यादातर गोलियां युवक को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ राहगीरों ने बताया कि हमलावरों में से एक शूटर एक हाथ से सिगरेट पी रहा था तो दूसरे साथ से फायरिंग कर रहा था। मृतक की पहचान अब्दुल मोहम्मद निवासी कांगमई के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के कारण पता नहीं लग सका है और न ही हत्यारों की पहचान हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि कोई सुराग लग सके कि अब्दुल की किन लोगों के साथ दुश्मनी थी।
Advertisement


