रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात करीब 8 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति बेकाबू हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया, ताकि स्थिति को शांत कराया जा सके और जेल में व्यवस्था बहाल की जा सके। हालांकि, स्थिति को संभालने पहुंचे आला अधिकारियों पर भी उत्तेजित कैदियों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस घटना में जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिदधू के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल किया है।
Advertisement


