रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ सेक्टर 26 में इंद्रजीत सिंह पैरी की हत्या कर फरार हुए शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से 5 शूटरों को काबू किया है। इनमें से 3 ने इंद्रजीत पैरी की हत्या की थी। इसके साथ ही इन्होंने पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा को भी मारा था।
एडिशनल सीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सराय काले खां और शांति वन इलाके से 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर्स की पहचान अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुंवर बीर, लवप्रीत और कपिल खत्री के तौर पर हुई है। इनके पास से 4 पिस्टल भी बरामद हुए हैं। ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस के एसोसिएट हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से जुड़े हुए थे। दिल्ली में ये फिर से किसी वारदात की प्लानिंग करने के लिए इकट्ठा हुए थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम (1 दिसंबर) कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।


