रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के स्कूलों में भी अब टीचर के रूप में राक्षसों की गिनती बढ़ती जा रही है। स्कूलों में अब बच्चियां सुरक्षित नहीं रही जिसका उदाहरण पंजाब के मोगा के प्राइमरी सरकारी स्कूल में देखने को मिला।
मोगा में सरकारी स्कूल के टीचर ने 9 साल की बच्ची से बेड टच करवाया। बच्ची का कहना है कि टीचर ने उसके दोनों हाथ पकड़ कर अपने दोनों पैरों के बीच गलत टच करवाया। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर गई और मां को आपबीती सुनाई। यह सुनते ही बच्ची के परिजनों ने तुरंत मोगा पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पोस्को एक्ट लगाया। बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती है। आरोपी टीचर का नाम राजन गुप्ता है जो UKG में पढ़ाता है।
Advertisement


