रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के एक प्राइवेट स्कूल में सिख युवक को कड़ा और कृपाण (श्री साहिब) के साथ परीक्षा में एंट्री नहीं दी गई। युवक के पेरेंट्स के विरोध के बाद और पुलिस के बीच में आने से बच्चे को परीक्षा में एंट्री मिल पाई।
दरअसल, रविवार को पंजाब सरकार की सीनियर असिस्टेंट के पद की भर्ती के लिए परीक्षा थी। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों में सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर होशियारपुर के प्राइवेट स्कूल में भी था। सुबह 9 बजे जब बच्चा परीक्षा के लिए आया तो उसे गेट पर रोक दिया गया। आरोप है कि उसे कहा गया कि पहले कड़ा और श्री साहिब उतारकर आओ, इसके बाद ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। हंगामा होने के बाद और सभी के विरोध जाने के बाद बच्चे को परीक्षा में एंट्री मिल पाई। हालांकि बाद में प्रबंधकों ने माफी मांगी और कहा कि मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई थी।


