रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के एक निजी अस्पताल पर मृतक महिला की डेडबॉडी गायब होने पर हंगामा मच गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि या तो महिला के शव की अदला बदली कर दी गई है या उसके अंग निकालकर बेच दिए गए हैं। परिवार के लोग डेड बॉडी के लिए अस्पताल के अंदर धरने पर बैठे हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि महिला के दोनों बेटे विदेश में है, जिसके कारण उनके अंतिम संस्कार में समय लगना था। परिवार ने इसके कारण डेड बॉडी को मॉच्र्युरी में रखवा दिया था, जहां शव ही गायब हो गया। उधर, अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि मैनेजमैंट ये जांच कर रही है कि किस स्तर पर गलती हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।


