रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में एक ही परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल का बेटा है। तीनों ने जहर निगल लिया। मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने 10 लोगों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया था। घटना मलेरकोटला की है।
महिला के पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। खुदकुशी के पूरे कारण की पड़ताल की जा रही है।
Advertisement


