रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नवां शहर के सटे गांव मंडाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेतों में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक पंजाब के किसान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किसान मृतक दविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव मंडाली जिला नवां शहर के यहां आरोपी काम करता था और परिवार के साथ उनके घर में ही रहता था। घटना के बाद गांव मंडाली में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement


