रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कहते है जानवर या फिर पक्षी किसी घर के पाला जाता है तो कुछ समय बाद के अंदर ही उससे घर के सदस्यों जितना लगाव हो जाता है। इसका जीता जागता सबूत पंजाब के गुरदासपुर में देखा गया।
यहाँ के एक परिवार ने अपने पालतू तोते के जोड़े की मौत के बाद इंसानों की तरह पूरे रीति-रिवाज से अंतिम क्रियाकर्म कराया। मौत के बाद उन्हें गंगाजल डालकर दफनाया। इसके बाद परिवार ने गुरुद्वारा साहिब में पाठ करवाया और दसवीं के दिन 300 लोगों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया।
परिवार ने बताया कि सात साल पहले तोता-तोती का एक जोड़ा पाला था और दोनों की 2 महीने के अंदर ही मौत हो गई। उन्होंने तोते का नाम ‘मून’ और तोती का नाम ‘पीहू’ रखा था। परिवार इन पक्षियों को अपने बच्चों की तरह प्यार करता था और उन्हें अपने परिवार का ही हिस्सा मानता था। करीब एक महीने के अंतराल में दोनों की मौत हुई थी।


