

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आपने अक्सर यही सुना होगा कि लड़का लड़की को भगाकर ले गया लेकिन पंजाब में एक अनोखी खबर सामने आई है।
पंजाब के तरनतारन में एक दुल्हन को उसी की सहेली भगा कर ले गई। कुछ दिनों बाद दुल्हन की शादी थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी दूल्हे तक पहुंची तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां इकट्ठे स्कूल में पढ़ती थीं, हालांकि उनके बीच सहेलियों का नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता बन गया था, इसके बारे में परिवार को उनके भागने के बाद पता चला। अब परिवार परेशान है, क्योंकि कर्ज उठाकर उसके लिए दहेज का सामान इकट्ठा किया था, शादी के कार्ड भी बांट दिए थे लेकिन अब पूरे समाज में बेइज्जती हो रही है। पुलिस भी दोनों को बालिग बताकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।
Advertisement


