रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए जल्द सख्त कानून बनेगा। इसको लेकर बनाई विधानसभा कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने दी।
पन्नू ने ये भी कहा कि यह कानून सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर लागू होगा। इस कानून के तहत बेअदबी के दोषी को आजीवन उम्रकैद और बेअदबी की कोशिश करने पर 3 से 5 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, कानून इतना सख्त है कि इसमें न तो आरोपी को जमानत मिलेगी और न ही आपस में राजीनामा किया जा सकेगा। इस कानून का बिल 15 जुलाई को विधानसभा में पेश हुआ था। जिसके बाद इसे कमेटी के पास भेजा गया था। आप का ये बयान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के सरकार को बेअदबी करने वालों पर सख्त कानून बनाने के लिए कहने के बाद आया है। आप नेता पन्नू ने कहा कि अकाल तख्त जत्थेदार का आदेश सिर-मत्थे है।


