रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। यह घटना फतेहाबाद के पास हुई, जहां पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया था।
पुलिस के अनुसार, जब पुलिस पार्टी ने इन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। दोनों के खिलाफ फरौती मांगने के मामलों से संबंधित हैं।

Advertisement


