रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला में क्रांतिकारी किसान यूनियन की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमे सरकार के नीतियों के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति बनाई गई। इसमें बड़ी संख्या जिले से लेकर ब्लाक स्तर के नेता शामिल हुए। इसमें किसानों ने 16 जनवरी को देश व्यापी धरने को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने को कहा। साथ 12 जनवरी को टोल फ्री करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
सुखदेव सिंह हरियाऊ की अध्यक्षता में इस बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी संघर्षों की रूपरेखा तैयार की गई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल ने बताया कि चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहे राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के 7 जनवरी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 7 जनवरी को चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर एक बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अखंड पाठ साहिब का भोग भी डाला जाएगा। उन्होंने पटियाला के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में वहां पहुंचने की अपील की है। 12 जनवरी को पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। हालांकि किसानों ने 10 जनवरी को दोबारा से बैठक बुलाई गई है।


