रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन सिविल लाइन इलाके में एक कपड़ों की दुकान के बाहर बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल मिलने पर इलाके के लोगों को फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Advertisement


