रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के विभिन्न शहरों में ईमेल के जरिए मिल रही बम की धमकियों को देखते हुए लुधियाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।
इसी के चलते आज लुधियाना कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा कॉर्ट खाली करवाई जा रही है। बार एसोसिएशन ने सभी मेंबर्स से अपील की है कि जब तक पुलिस की कार्रवाई चल रही है तब तक कोर्ट साइड की तरफ न जाएं। बता दें कि आज सुबह ही फिरोजपुर के एक जज को कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया था।
Advertisement


